IQNA

स्वायत्तता के हनन की बरसी पर कश्मीर में मार्शल लॉ की घोषणा

16:18 - August 04, 2020
समाचार आईडी: 3475019
तेहरान (IQNA) भारत सरकार द्वारा कश्मीर के मुस्लिम क्षेत्र की स्वायत्तता के उन्मूलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर, कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू घोषित किया गया है।

डॉयचे वेले के हवाले से, भारत सरकार का दावा है कि उसे जानकारी मिली है कि पाकिस्तान समर्थित बल कश्मीर स्वायत्तता की समाप्ति की सालगिरह पर इस क्षेत्र में हिंसक विरोध प्रदर्शन करने का इरादा रखते हैं।
 
भारतीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों को श्रीनगर जिले में तैनात किया गया है और लोगों को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी है।
 
सरकारी बलों ने सड़कों पर स्टील बैरियर और कांटेदार तार लगाए हैं। आदेश में कहा गया है कि नियोजित विरोध के बारे में उन्हें जो जानकारी है, उसके अनुसार, कर्फ्यू मंगलवार और बुधवार (4 अगस्त और 5 अगस्त) को लागू किया जाएगा।
 
पिछले साल, भारत की राष्ट्रवादी सरकार ने जम्मू-कश्मीर क्षेत्र की स्वायत्तता को समाप्त कर दिया और इसे केंद्र शासित दो प्रदेशों में विभाजित किया। कश्मीरियों का मानना ​​है कि तब से इस क्षेत्र में मुस्लिम बहुल आबादी को बदलने के लिए कानून जारी किऐ जारहे हैं।
 3914558

captcha