IQNA

उत्तरी इटली के केंद्रीय इस्लामी केंद्र में कुरान जलाया ग़या

16:51 - May 25, 2018
समाचार आईडी: 3472561
अंतर्राष्ट्रीय समूहः कई अज्ञात लोगों के ने उत्तरी इटली के रॅपेलो शहर के केंद्र पर हमला कर कुरान की प्रतियों को जलाया।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने अल-क़ुदस अल-अरबी न्यूज साइट के मुताबिक बताया कि कई अज्ञात लोगों के ने उत्तरी इटली के जेनोआ प्रांत के रॅपेलो शहर के केंद्र पर हमला कर माइक्रोफोन, ऑडियो सिस्टम और केंद्र की सामग्री चुरा लिया और केंद्र के अंदर कुरान जला दिया।
इन अज्ञात लोगों ने केंद्र के तीन मुख्य दरवाजे में से एक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, और दीवारों पर इस्लाम और मुसलमानों के अपमानजनक शब्दों भी लिखा।
इतालवी पुलिस ने इन अपराधों में अपनी जांच शुरू कर दी है।
याद दिलाया जाना चाहिए कि पिछले महीने, अज्ञात संख्या में लोग ने केंद्र पर हमला करके अपनी सामग्री चोरी करना चाहते थे।
3717415

captcha